फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे किशोर पर गुलदार ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोट ब्लॉक के एक गांव में बुधवार रात घर में सो रहे किशोर पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। विधायक व वन क्षेत्राधिकारी ने घायल का हालचाल जाना। वहीं किशोर को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

छेतुड़ गांव का साहिल बिष्ट (16) बुधवार रात अपने पिता शिवचरण सिंह बिष्ट के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान देर रात को गुलदार घर के भीतर घुसा और साहिल पर झपटा मारा। पिता-पुत्र के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। ग्रामीण व परिजन घायल साहिल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। चिकित्सा अधीक्षक डा. गौरव रतूड़ी ने बताया कि घायल किशोर के सिर व गर्दन पर चोट है। बृहस्पतिवार सुबह घटना की सूचना के बाद विधायक राजकुमार पोरी व वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने घायल का हालचाल जाना।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल को तात्कालिक आर्थिक सहायता दी गई है। गांव में पिंजरा लगाए जाने के साथ ही वन विभाग की दो टीमें गश्त कर रही हैं। उन्होंने लोगों से वनों को आग से बचाने के लिए खुलकर आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें