फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 लाख 72 हजार छात्रों को सरकार देगी टैबलेट : डा. धन सिंह

विज्ञापन
जीआईसी जगतेश्वर में जतना को संबोधित करते उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने रविवार को जीआईसी जगतेश्वर के नए विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश के 4 लाख 72 हजार छात्र-छात्राओं को जल्द टैबलेट प्रदान करेगी, जिनमें माध्यमिक शिक्षा में कक्षा नौ से बारहवीं और विवि व महाविद्यालयों में स्नात्तक व परास्नात्तक के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

जीआईसी जगतेश्वर के नए विद्यालय भवन के लोकार्पण पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि इस दो मंजिला भवन को पेयजल निर्माण निगम ने 1 करोड़ 1 लाख की लागत से तैयार किया है, जिसमें छह कक्षा कक्ष, कार्यालय सहित अन्य सुविधाएं हैं। कहा कि विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण भी करवाया जाएगा। डा. रावत ने विद्यालय में प्रयोगशाला, पुस्तकालय, किचन व शौचालय निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। साथ ही जगतेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 2 लाख के विधायक निधि की घोषणा भी की। उन्होंने विद्यालय के पांच सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों के साथ ही पांच मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दैंणा होया खोली का गणेशा..., भलु लगदु भनुली, लगे दे मंडाण, देशभक्ति, हरियाणवी, पंजाबी, जौनसारी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। सैंजी व ग्वाड़खुला गांव की महिला मंगल दलों ने थडिया-चौफला की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में धुलेत, बुरांसी, कुल्याण व सकन्याणा गांव की महिलाओं को घस्यारी किट बांटी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम का संचालन रजनीश सेमवाल ने किया। वहीं पाबौ ब्लाक के विडोली गांव में डा. रावत ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों की महिलाओं को घस्यारी किट दिए। इस दौरान राठ विकास अभिकरण के अध्यक्ष शंकर सिंह रावत, प्रधान कुल्याड़ी मनवर सिंह, सैंजी हरीश कुमार, क्षेपं सदस्य विनीता भंडारी, क्षेपंस नरेंद्र नेगी, वीरेंद्र रावत और घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें