फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं को समय पर दें आर्थिक सहायता : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस की महिला सेल को पीड़ित महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में आर्थिक सहायता समय पर प्रदान की जाए। साथ ही महिला सेल प्रभारी को महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए समय पर उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचाई जाए। इस दौरान एसएसपी ने प्रधान लिपि कार्यालय में कई कमियां पाईं। उन्होंने प्रधान लिपिक को कड़ी फटकार लगाते हुए कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। कहा कि आरटीआई के आवेदनों की सूचना समय पर प्रदान की जाए। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं के प्रभारियों को कार्यालय में क्षति की मरम्मत करने को कहा। साथ ही रजिस्ट्ररों के बेहतर रख-रखाव एवं कार्य के लिए कांस्टेबल लक्ष्मण बुटोला व दमयंती को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें