फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में आरसीसी डेवलेपर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जेसीबी में फर्जी नंबर प्लेट का प्रयोग करने पर हाईवे निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हो गया है। मामले में महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि एक मशीन का रजिस्ट्रेशन था, लेकिन उसमें रजिस्टर्ड नंबर प्लेट नहीं लगी थी। बल्कि उसमें भी फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी।
विज्ञापन

गत 3 अप्रैल को संभागीय परिवहन कर अधिकारी तारकेंद्र वैष्णव को चेकिंग के दौरान श्रीकोट के समीप दो जेसीबी मिली। बदरीनाथ हाईवे पर काम कर रही दोनों मशीनों में समान नंबर प्लेट लगी हुई थी, जिस पर उन्होंने दोनों मशीनों को सीज कर दिया।
उन्होंने इस संबंध में श्रीनगर कोतवाली को सूचना दी। कोतवाल हरिओम राज चौहान के निर्देश पर एसआई अजय कुमार ने मामले की जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि एक मशीन का रजिस्ट्रेशन है, लेकिन मशीन में रजिस्ट्रर्ड नंबर के बजाय फर्जी नंबर प्लेट लगा दी गई। कंपनी ने राजस्व देने से बचने के लिए मशीनों में फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई है। यह गंभीर अपराध है। इसलिए मशीन स्वामी आरसीसी डेवलेपर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना एसआई अजय कुमार ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें