फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने किया तालाब का निरीक्षण

विज्ञापन
रेंजर पुंडीर कुंडियाड़ गांव में तालाब के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर के कुंडियाड़ के ग्रामीणों में अब 300 वर्ष पूर्व पूर्वजों के खोदे गए तालाब से सालभर पानी मिलने की उम्मीद जगी है। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग की टीम ने तालाब का स्थलीय निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कीर्तिनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत धारपंयाकोटी के कुंडियाड़ गांव के पूर्वजों ने इस समस्या का हल 300 वर्ष पूर्व ही निकाल दिया था। पूर्वजों ने पहाड़ी पर बारिश का पानी एकत्र करने के लिए करीब 40 मीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े और ढाई मीटर गहरे तालाब का निर्माण किया। तालाब से करीब 400 मीटर गूल बनाकर पानी को गांव तक पहुंचाया, लेकिन वर्तमान में वन अधिनियम के कारण ग्रामीण सही ढंग से तालाब का रख रखाव नहीं कर पा रहे हैं। अमर उजाला ने अपने 19 सितंबर के अंक में तीन सौ साल पुराना तालाब लोगों के लिए बन गया वरदान शीर्षक से इस संबंध में खबर प्रकाशित की, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया।
-पूर्वजों का प्रयास प्रेरणादायी है। यह बारिश का जल संचय और उसके सदुपयोग का बड़ा उदाहरण है। तालाब से जमा गाद को निकाल कर उसे करीब चार मीटर गहरा किया जाएगा। इसके अलावा गेट वॉल्व लगाने के साथ ही तालाब में जाने के लिए किनारे सीढ़ियों का निर्माण करवाया जाएगा। इन कार्यों के लिए करीब 10 लाख की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। -डीएस पुंडीर, रेंजर, कीर्तिनगर रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें