गढ़वाल विवि के प्रौढ़ सतत शिक्षा एवं प्रसार विभाग की ओर से साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वक्ताओं ने राष्ट्र और समाज के विकास के लिए शिक्षा और साक्षरता को महत्वपूर्ण बताया।
गढ़वाल विवि के प्रौढ़ सतत शिक्षा एवं प्रसार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण बहुगुणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मनुष्य की चेतना और जागरूकता के लिए सभी लोगों का शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति का मानसिक विकास के साथ ही सामाजिक जागरूकता और नैतिक कर्तव्यों का विकास होता है। कार्यक्रम संयोजक कमलेश नैथानी ने बताया कि शिक्षा और साक्षरता पर विभाग की ओर से शोध के साथ ही अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संवाद