डॉ. राकेश नेगी
- फोटो : SHRINAGAR
एचएनबी गढ़वाल विवि के सहायक प्रोफेसर डॉ. राकेश नेगी को इंडियन ग्लोरी अवार्ड (आईजीए) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान काइट्स क्राफ्ट प्रोडक्शन और एडकॉर्प इंटरनेशनल की ओर से विश्वभर के उन शिक्षकों को प्रदान किया जाता है जिनका छात्रों के विकास में अग्रणीय योगदान रहता है। डॉ. नेगी को यह अवार्ड छात्रों के व्यक्तित्व विकास पर कार्य के लिए मिला है।
डॉ. नेगी गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उन्हें गढ़वाल विश्वविद्यालय के आरसीसी (शोध एवं परामर्श सेल) की ओर से उत्तराखंड के गांवों से पलायन विषय पर शोध का जिम्मा दिया गया है। वह अब तक यूजीसी व आईसीएसएसआर की चार शोध परियोजनाओं में कार्य कर चुके हैं। साथ ही भारतीय महिलाओं में राजनीतिक सक्रियता पर पुस्तक भी प्रकाशित कर चुके हैं। डॉ. नेगी को इससे पूर्व वीडी गुड टेक्नोलॉजी फैक्टरी द्वारा बेस्ट रिसर्चर अवार्ड 2021 मिल चुका है।