फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डांग-धारी मोटर मार्ग पर चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के कई गांवों को जोड़ने वाला डांग-धारी मोटर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के मुख्यमंत्री का आदेश भी हवा हवाई हो गए हैं।
विज्ञापन

कीर्तिनगर ब्लाक के डांग, रणकंडियाल, झिरकोटी, कमांद, खोला, खर्क, कोटी, डुगरा, थापली, पारकोट, धारकोट, धारपंयाकोटी सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला डांग-धारी मोटर मार्ग वर्षों से जानलेवा बना है। मार्ग की दशा सुधारने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से गत वर्ष लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन आज तक लोनिवि मार्ग की दशा नहीं सुधार पाया है। क्षेत्र के लोगों के आक्रोश के बाद लोनिवि ने करीब 16 किमी सड़क के मात्र तीन किमी भाग को ही गड्ढा मुक्त कर पाया है, जबकि 13 किमी सड़क खस्ताहाल बनी है। एई मनीष कुमार का कहना है कि मार्ग के करीब पांच किमी भाग पर पैचिंग किया गया है। साथ ही पूरे मार्ग की पेंटिंग के लिए शासन को पांच करोड़ की डीपीआर भेजी गई है। अगर डीपीआर स्वीकृत नहीं हुई तो तापमान अनुकूल होते ही पैचवर्क करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें