राजकीय इंटर कॉलेज मांजफ का राजकीकरण करने, शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
बुधवार को इंटर कॉलेज मांजफ की प्रबंध समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल डीएम मयूरी दीक्षित को मिला। ज्ञापन में बताया गया है कि स्कूल में 350 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं लेकिन शिक्षकों और अवस्थापना विकास के कार्यों की स्कूल में कमी बनी हुई है। इस मौके पर सह प्रबंधक देवेंद्र दुमोगा, मुरारी लाल खंडवाल शामिल रहे। डीएम दीक्षित ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस संबंध में सीईओ से वार्ता की जाएगी।