फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर्स संगठन ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जब तक डीलर्स संगठन की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो जाती गोदामों से खाद्यान्न नहीं उठाया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को खाद्यान्न गोदाम मलेथा में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी की अध्यक्षता में डीलर्स संगठन की बैठक आयोजित की गई। डीलरों ने कहा कि जिला संगठन के आह्वान पर 2 अगस्त से राशन उठान बंद किया गया है लेकिन आज तक सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। बैठक में मौजूद डीलरों ने पर्वतीय संघ के गठन पर खुशी व्यक्त करते हुए आंदोलन को उग्र करने का अनुरोध किया है। साथ ही निर्णय लिया कि जो डीलर गोदाम से राशन उठाएगा उस पर 5100 रुपये आर्थिक दंड लगाया जाएगा। इस मौके पर युद्धवीर सिंह, उपदेश रावत, राजेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम उनियाल, जितेंद्र राणा, उत्तम सिंह, सूरत सिंह, मनोज सिंह, जोत सिंह पंवार, नेत्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें