फर्जी डिग्री के एक मामले मेें सीबीआई ने डीएवी कालेज देहरादून के एक छात्र के दस्तावेज तलब किए हैं। इस प्रमाणपत्रों को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय के पांच कर्मचारी सोमवार को देहरादून गए थे।
मामला 1994 का बताया जा रहा है। गढ़वाल विवि की अंक तालिकाओं और डिग्रियों में फर्जीवाड़े की शिकायतें लंबे समय से मिल रही हैं। अधिकांश मामले डीएवी कालेज देहरादून से संबंधित हैं।
डीएवी कालेज के एक छात्र की परास्नातक (1994) की डिग्री फर्जी होने का मामला सीबीआई के पास है। इस मामले में दस्तावेजों के सत्यापन के संबंध में सीबीआई ने गढ़वाल विवि से विभिन्न दस्तावेज मांगे थे।
सोमवार को दस्तावेजों को लेकर विवि के परीक्षा तथा अन्य अनुभागों के पांच कर्मचारी देहरादून गए थे। इस बारे में विवि का कोई भी अधिकारी स्पष्ट तौर पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। ब्यूरो