चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश सिंह गरीब ने कहा कि प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए चकबंदी सबसे कारगर उपाय है। चकबंदी को लेकर राज्य में अब तक की सरकारों ने हामी तो भरी लेकिन उसे धरातल पर साकार करने में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।
गणेश गरीब ने कहा कि चकबंदी न होेने से पलायन के कारण जगह-जगह खेत बंजर हो रहे हैं। खेतों में जो फसलें उगाई भी जा रही हैं उसे जंगली जानवर नष्ट कर रहे हैं। खेती को बचाना है, तो किसान को बचाना जरूरी है। इसके लिए खेतों की चकबंदी बहुत ही जरूरी है। चकबंदी आंदोलन के प्रणेता ने कहा कि सरकारों ने खेतों की चकबंदी किए जाने को लेकर मंचों पर चर्चाएं खूब कीं जिससे एक उम्मीद जगी थी लेकिन बात मंचों से आगे नहीं बढ़ पा रही है। सरकार को चकबंदी के लिए एक मजबूत एक्ट बनाना होगा।