फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

Fri, 21 Jun 2024 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नीट व नेट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। साथ ही भाजपा सरकार कें खिलाफ परीक्षा घोटालों का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोला पार्क में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने के साथ एनटीए व सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा कि बीते 10 सालों से लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही है। युवाओं के सपनों को बेचने की कोशिश की जा रही है। वर्तमान सरकार निष्पक्षता पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं भी संपन्न नहीं करा पा रही है।
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज नेगी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। कहा कि शिक्षा मंत्री अपनी जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं। नेट परीक्षा घोटाले की तो सीबीआई जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं, लेकिन नीट परीक्षा घोटाले की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। हिना खान ने कहा कि पहले ताे उत्तराखंड भर्ती परीक्षा घोटाले ही सामने आए अब केंद्रीय स्तर पर भी परीक्षाओं में धांधली हो रही है। प्रदर्शनकारियों में सतीश पटवाल, वीरेंद्र नेगी, सुरेंद्र चौहान, शमीम अहमद, भरत सिंह, रघुवीर, रजनी, बबिता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी, कमल किशोर पिमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें