फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस निकालेगी ‘जवाब दो यात्रा’

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का कहना है कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार शक्तिहीन हो चुकी है। जनता की उम्मीदों के विपरीत डबल इंजन सिर्फ धुआं छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीन अक्तूबर से देवप्रयाग में ‘जवाब दो यात्रा’ निकालकर जनता के सवालों को उठाएगी। दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग सूरज पाठक ने अपने साथियों के साथ शनिवार को पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार को चलाने के लिए जनता ने कोयला, पानी और चालक दिया, लेकिन यह इंजन धुआं ही छोड़ रहा है। उन्होंने वृद्धावस्था व विधवा पेंशनों में कटौती किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही ई टेंडरिंग के खिलाफ कार्यकर्ताओं से लामबंद होकर विरोध करने को कहा। इस अवसर पर ब्लॉक कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष कुंदन सिंह, देवप्रयाग नगर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत, मकान सिह चौहान, कमल सिह भंडारी, नत्थीलाल सुयाल, रणवीर बिष्ट, आशीष पंवार, शशि भट्ट राकेश पंच भैया, प्रशांत मिश्रा, उम्मेद लाल व विक्रम उमरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें