पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शनिवार को धारी देवी के दर्शन किए। यहां लगभग 15 मिनट पूजा करने के बाद वह ऋषिकेश से निकल गई। इससे पहले उमा भारती को शुक्रवार को चमोली जिले से यहां आना था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित हो गया। शनिवार को वह दोपहर बाद सड़क मार्ग से धारी देवी मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने मत्था टेक करीब 15 मिनट पूजा-अर्चना की। ब्यूरो