फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में दिया जाए पीड़ितों के आश्रितों को मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल मुख्यालय में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक ने वन संरक्षकों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक ने मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में 15 दिन के भीतर पीड़ित पक्ष के आश्रित को मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वन विभाग परिसर पौड़ी में आयोजित बैठक में मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक ने विभाग में कार्मिकों की कमी व संसाधन की कमी पर विभिन्न वन प्रभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। पटनायक ने वन संरक्षक व प्रभागीय वनाधिकारियों को पुनर्गठन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य वन संरक्षक ने चिड़ियापुर हरिद्वार में वानर रेस्क्यू सेंटर के निर्माण, देहरादून में वन कर्मियों के लिए फारेस्ट लाइन निर्माण, नगर वन की स्थापना आदि कार्यों के डीपीआर तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर वन संरक्षक भागीरथी वृत्त धीरज पांडे, वन संरक्षक यमुना वृत्त अमित वर्मा, वन संरक्षक गढ़वाल एनएन पांडे, वन संरक्षक शिवालिक वृत्त अखिलेश तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें