फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पकार कल्याण समिति ने निकाली रैली

विज्ञापन
पौड़ी में बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति की मांग के लिए रैली निकालते लोग। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
मुख्यालय पौड़ी में प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर जमकर गरजे। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू न होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी। समिति के आंदोलन को कांग्रेस, भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच, शैलशिल्पी संगठन, विद्यार्थी मोर्चा वामसेफ, कोली समाज मंच दिल्ली ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय पौड़ी में प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हीरा लाल टम्टा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों ने रैली निकालक र प्रदर्शन किया। रैली आंबेडकर मूर्ति स्थल से शुरू होकर अपर बाजार, एजेंसी चौक, माल रोड़, बस स्टेशन, धारा रोड से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंची। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि मंच प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में जाकर बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति क लिए अभियान चला रहे हैं। मंच के 30 पदाधिकारी व सदस्य शुक्र वार को पौड़ी पहुंचे और डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, तामेश्वर आर्य, महेशानंद, श्रीकांत, गौरव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें