कीर्तिनगर मोटर पुल के पास बदरीनाथ हाईवे पर तारकोल से भरे टैंकर ने राहगीर का पैर कुचल दिया। घायल को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
कोतवाल कीर्तिनगर चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि मलेथा निवासी मोहन सिंह राणा बदरीनाथ हाईवे पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रहे तारकोल के टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टायर की चपेट में आने से मोहन का पांव बुरी तरह कुचल गया। घायल को तुरंत कोतवाली के वाहन से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी इस संबंध मेें कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। संवाद