फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 आदर्श इंटर कॉलेजों के बच्चे सीखेंगे जर्मन भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चे जर्मन भाषा सीखेंगे। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पौड़ी ने प्राथमिक चरण में 30 राजकीय आदर्श विद्यालयों में छह माह का नवाचार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगा।
विज्ञापन

डायट मुख्यालय चड़ीगांव में संस्थान कार्यक्रम सलाहकार समिति (पीएसी) की बैठक जिलाधिकारी डॉ. विजय जोगदंडे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डायट के प्रवक्ता डॉ. नारायण प्रसाद उनियाल ने नई शिक्षा नीति के आधार पर सुझाव रखा की यदि समिति अनुमोदन दे, तो 30 अटल आदर्श इंटर कॉलेेेेेजों में छह माह का जर्मन भाषा प्रशिक्षण का नवाचारी कार्यक्रम लागू किया जा सकता है। जिस पर समिति ने सहमति व्यक्त की। समिति ने इस नवाचारी कार्यक्रम को पायलट स्तर पर लागू कर भविष्य में इसका मूल्यांकन कर आगे बढ़ाने का सुझाव दिया।
बैठक में समग्र शिक्षा, वार्षिक कार्ययोजना और वर्ष 2020-21 के आठ करोड़ चार लाख रुपये के बजट पर चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों व डायट के शिक्षकों को ब्लैक बोर्ड पर शब्दों को लिखने का सही तरीका समझाया। प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह कलेठा ने गत वर्ष के कार्यों के साथ-साथ भावी योजना को प्रस्तुत किया। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी कुंवर सिह रावत, शकुंतला कंडारी, अनुजा मैठाणी, संगीता डोभाल, डा. जगमोहन पुंडीर, डा. प्रमोद नौडियाल, नीलिमा शर्मा व शिवानी रावत आदि मौजूद थे। संचालन विजय प्रसाद सेमवाल द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें