फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की लहरों पर सैर करने निकला बीएसएफ का दल

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर विजय की 50वीं वर्षगांठ को स्वर्णिम विजय वर्ष मनाते बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की ओर से देवप्रयाग से रीवर राफ्टिंग अभियान की शुरुआत की गई। बीएसएफ का 21 सदस्यीय दल देवप्रयाग से गंगा की लहरों पर रॉफ्ट व कयाक में सवार होकर ऋषिकेश निकल गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट मनोज सुंद्रियाल की अगुवाई में नौकायन दल देवप्रयाग पहुंचा। यहां स्थानीय निवासी सुनील गैरोला, पुरुषोत्तम तिवारी, मनोज पंत व मयंक कोठिवाल आदि ने दल का स्वागत किया। डिप्टी कमांडेंट सुंद्रियाल ने बताया कि बल वर्ष 1971 में भारत की विजय के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष मना रहा है। इसमें विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। स्वर्णिम विजय वर्ष और बीएसएफ के 66वें स्थापना दिवस पर रीवर राफ्टिंग अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के माध्यम से प्रत्येक भारतीय में देश सेवा का भाव जगाने, पर्यावरण के प्रति अपना दायित्व निभाने और पावन गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जाएगा। इससे पूर्व अभियान दल ने संगम पर स्थित ओंकारानंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को देश व पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना दायित्व निभाने के लिए जागरूक भी किया। साथ ही स्कूल को स्वर्णिम विजय वर्ष का स्मृतिचिह्न भी भेंट किया।
विज्ञापन

इसके बाद भारत माता व गंगा की जय-जयकार करते संगम से राफ्टिंग दल रवाना हो गया। दो राफ्टों व एक कयाक में करीब 85 किमी की दूरी तय कर दल दो दिनों में ऋषिकेश पहुुंचेगा। अभियान में सहायक कमांडेंट रजनीकांत सिंह, एसआई कुलदीप सिंह, मुकेश कुमार, विकास रावत, राधाकृष्ण, दिनेश उनियाल, विशेष कुमार व अर्जुन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें