फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में 47 लाख के पैकेज पर हुआ वृंदा का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में अध्ययनरत देहरादून की बेटी वृंदा गुप्ता का अंतरराष्ट्रीय कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में चयन हो गया है। संस्थान में बीटेक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्रा वृंदा का चयन माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने वार्षिक 47 लाख के पैकेज पर किया है।
विज्ञापन

बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा वृंदा गुप्ता बल्लूपुर देहरादून की रहने वाली है। उनके पिता पीके गुप्ता व्यवसायी व माता रितु गुप्ता गृहणी हैं। वृंदा ने एन मैरी स्कूल देहरादून से 2016 में हाईस्कूल व 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वह जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष में अध्ययनरत है। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डा. मनोज पांडा ने बताया कि संस्थान में अध्ययनरत छात्रा वृंदा का चयन 47 लाख के वार्षिक पैकेज पर अंतरराष्ट्रीय कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में हुआ है। उन्होंने बताया कि वृंदा का इससे पहले लिंक्डइन में 23 लाख के वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ था। डा. पांडा ने बताया कि संस्थान में छात्रों के प्लेसमेंट दर को बढ़ाने के लिए नए उपायों व नीतियों की समीक्षा किए जाने के बाद अनेक कदम उठाए गए हैं। छात्रा के चयन पर निदेशक प्रो. वाई सिंह, कुलसचिव प्रो. वीएन काला, डीन एकेडमिक प्रो. एके गौतम, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कोर्डिनेटर डा. अभिषेक गुप्ता ने शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें