फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मनाएगी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की एनडीए सरकार के आठ साल पूरे होने पर जनपद में भाजपा सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत ने पखवाड़े के सुचारु संचालन को चार टीमों का गठन किया। जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने बताया कि समस्त 25 सांगठनिक मंडलों में 1 से 15 जून तक पखवाड़ा मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला टोली में जिला महामंत्री जंग बहादुर को संयोजक, ओपी जुगरान, चंडी प्रसाद कुकरेती व जितेंद्र रावत को सह-संयोजक बनाया गया है। बूथ सशक्तिकरण अभियान टीम में जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल को संयोजक, राजगौरव नौटियाल, नरेंद्र डंडरियाल व रजनीश चौधरी को सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। लोकसभा प्रवास योजना टीम में जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह को संयोजक, नरेंद्र टम्टा, गणेश भट्ट, कैलाश को सह-संयोजक मनोनीत किया गया है। डाटा प्रबंधन व उपयोग टीम में जंग बहादुर संयोजक, मनमोहन रावत, जितेंद्र नेगी, रजत भट्ट व मनीष मंमगाई को सह-संयोजक का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही जयकृत सिंह को किसान, नीलम मैंदोलिया को महिला, भरत लाल को ओबसी, मैत्री प्रकाश को एससी, मनीष कुमार को एसटी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम को शहरी गरीब, अवनीश सडाना को विख्यात हस्तियां, कुशलानाथ को कमजोर वर्ग, राजगौरव नौटियाल को बूथ स्तर पर लाभार्थी संपर्क, हरि सिंह पुंडीर टीकाकरण और सेवा, गिरीश पैन्यूली रैली, जिला प्रवक्ता गणेश भट्ट को मीडिया, संगीता सुंदरियाल सोशल मीडिया, राजगौरव प्रेसवार्ता, सुषमा रावत केंद्रीय मंत्रियों के प्रवास, राजा कंडारी लाभार्थियों के वीडियो, जिलाध्यक्ष भाजयुमो सौरभ नौडियाल को विकास तीर्थ बाइक रैली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें