फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला फूंककर रोष जताया। श्रीनगर में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में गोला पार्क में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुष्यंत कुमार ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्णी की है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह नेगी, भगत सिंह डागर, मीना रावत, रेखा रावत, श्वेता खन्ना, जेपी पुरी, युद्धवीर सिंह, कमल रावत, सुधांशु नौडियाल, अमित धनाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कीर्तिनगर में पूर्व शिक्षा मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दुष्यंत कुमार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि जब तक माफी नहीं मांगी जाएगी विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, मोहनानंद डोभाल, डा. प्रताप भंडारी, राकेश बिष्ट, उत्तम असवाल, उदय रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें