फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कबड्डी में बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस देहरादून बना विजेता

Wed, 11 Oct 2023 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
श्रीनगर गढ़वाल ​ विवि में आयोजित अंतर महाविद्यालय  महिला कबड्डी मैच के मौके पर मैदान पर मुकाबला
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की अंतर महाविद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस देहरादून विजेता बना। जबकि डीएवी कॉलेज देहरादून उपविजेता रहा।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के खेल परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन का उद्घाटन वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार ने किया। प्रो. पंवार ने कहा कि खेलों का आयोजन प्रतिभाओं को निखारने, मंच प्रदान करने व कॅरिअर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में बीएफआईटी देहरादून, डीएवी देहरादून व बिडला परिसर श्रीनगर की टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न चरणों में हुई प्रतियोगिता में बीएफआईटी देहरादून ने डीएवी देहरादून को 55-24, डीएवी देहरादून ने बिडला परिसर श्रीनगर को 53-42 और बीएफआईटी देहरादून ने बिडला परिसर श्रीनगर को 42-13 के अंतर से हराया। सहायक खेल निदेशक मोहित सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में बीएफआईटी देहरादून की टीम विजेता और डीएवी देहरादून की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. महावीर नेगी, डाॅ. एचएल यादव, वंदना डोभाल, रमेश रावत, सुदीप कुमार, डाॅ. विनीत पोस्ती, दिनेश और विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें