फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते व भतीजी के साथ मायके से घर लौट रही महिला पर भालू ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील थलीसैण के एक गांव में पोते व भतीजी के साथ मायके से घर लौट रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान बचाव में भतीजी ने भालू पर दरांती से वार कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गई। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में पोता पूरी तरह सुरक्षित है। हमले में दोनों घायलों का उपचार मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

तहसील थलीसैण के चौथान पट्टी स्थित दैड़ा गांव निवासी हीरा देवी (42) पत्नी हयात सिंह अपने 1 वर्षीय पोते व भतीजी रेखा (20) के साथ मातोली गांव (मायका) से घर लौट रही थी। जहां रास्ते में भालू ने हीरा देवी पर अचानक हमला कर दिया। ताई के बचाव में रेखा ने भालू पर दरांती से वार कर दिया। शोर मचाने पर भालू भाग गया, लेकिन हमले में हीरा देवी व रेखा घायल हो गए। हालांकि इस दौरान पोता पूरी तरह सुरक्षित रहा। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूंगीधार में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। नायब तहसीलदार थलीसैण आनंदपाल ने बताया कि दैड़ा गांव निवासी हीरा देवी व रेखा भालू के हमले में घायल हो गए हैं। वहीं वन क्षेत्राधिकारी थलीसैंण अनिल रावत ने बताया कि भालू के हमले में घायलों को जल्द ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें