फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन पर लगाई जाय रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पौड़ी के कुछ अधिकारियों को विकास खंड कल्जीखाल की बैठक में अनुपस्थित रहना भारी पड़ गया। डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने इन अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीडीसी में उठे सवालों का समाधान 15 दिनों के भीतर करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कल्जीखाल बीडीसी बैठक में ब्लाक प्रमुख बीना राणा ने कहा कि अधिकारी बैठक में तैयारी के साथ नहीं आ रहे हैं। विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी व जनप्रतिनिधि समन्वय बनाकर कार्य करें। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विद्यालयों में शौचालय, विद्युत, पेयजल, भवनों की जर्जर स्थिति तथा स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों का मुद्दा उठाया।
डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने समस्त विद्यालयों का निरीक्षण कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही कई अधिकारियों के बैठक में न आने पर नाराजगी जताई। डीएम ने इन अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, जेष्ठ उपप्रमुख अनिल नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख अर्जुन पटवाल, पीडी स्वजल दीपक रावत, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, अभिषेक मिश्रा, एस के रॉय, डीपी नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें