फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकुंठ चतुर्दशी मेले को बनाया जाएगा भव्य : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गगवाडस्यूं घाटी के सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर परिसर बलोड़ी में आयोजित तीन दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेला संपन्न हो गया है। मेले के आखिरी दिन महिला मंगल दलों व स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की वाहवाही बटोरी। वहीं मंदिर के मुख्य पुजारी सुधीर चंद्र बड़थ्वाल ने मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए खड़ा दीया अनुष्ठान कर रहे 8 दंपतियों का अनुष्ठान संपन्न कराया।
विज्ञापन

सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर परिसर बलोड़ी में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आखिरी दिन के आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ पौड़ी प्रशांत कुमार आर्य ने किया। मेले में महिला मंगल दल चमलाखाल, गहड़, बौंसरी ने थडिया-चौंफला की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान आरव जुगरान ने तबला, अंकित, आयुषि व अंशुमान ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं परिसर में भंडारे के आयोजन के साथ तीन दिवसीय मेला संपन्न हो गया। सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष केशर सिंह कठैत ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव जगत किशोर बड़थ्वाल व नागेंद्र जुगरान ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कमल रावत, व्यापार संघ ल्वाली के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, सुरेशानंद बड़थ्वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें