फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की मेरिट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केेंद्रीय विश्वविद्यालय की बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की कट ऑफ जारी हो गई है। सामान्य वर्ग में कट ऑफ 68.4 प्रतिशत है। प्रवेश समिति ने मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं से 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रवेश समिति संयोजक प्रो. आरएस पांडे ने बीकॉम प्रथम सेमेस्टर 2021-22 की प्रथम वरीयता सूची घोषित की। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग में उच्चतम मेरिट 95.4 प्रतिशत और न्यूतनम मेरिट 68.4 प्रतिशत है। अनुसूचित जाति वर्ग में 96.4 प्रतिशत उच्चतम और 38.8 प्रतिशत न्यूनतम रही है। अनुसूचित जाति वर्ग मेें उच्चतम मेरिट 75.6 प्रतिशत और न्यूतम मेरिट 53.6 प्रतिशत है। ओबीसी (अन्य पिछड़ा) वर्ग में उच्चतम 95.3 प्रतिशत व न्यूनतम 53.4 प्रतिशत मेरिट रही है। जबकि ईडब्लूएस में उच्चतम मेरिट 76.4 प्रतिशत व न्यूनतम मेरिट 73.5 प्रतिशत तक गई है। प्रो. पांडे ने बताया कि सामान्य वर्ग में 159, एससी वर्ग में 29, एसटी में 4, ओबीसी में 27 और ईडब्लूएस में 3 छात्र-छात्राओं को मेरिट में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि10 अक्तूबर तक छात्र-छात्राएं फीस जमा कर दें। उक्त तिथि के बाद सामान्य वर्ग के अन्य अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के लिए द्वितीय वरीयता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें