कीर्तिनगर ब्लाक सभागार में आयोजित युवा महोत्सव में माधो सिंह भंडारी नाटक का मंचन करतीं महिला कल?
- फोटो : SHRINAGAR
ब्लॉक सभागार कीर्तिनगर में युवा कल्याण विभाग टिहरी की ओर से आयोजित युवा महोत्सव में लोक गीत, लोक नृत्य और नाटक आकर्षण का केंद्र बने रहे। मौके पर क्षेत्र की 18 टीमों की ओर से कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां दी गई़।
शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख, सोवन सिंह पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख विपिन कंडारी, कनिष्ट प्रमुख सोनम बिष्ट व पूर्व प्रमुख अनिता निजवाला ने युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद मंगसू, मढी, नौर, नैथाणा, कीर्तिनगर, जाखणी, कंडोली, डांग, मलेथा से पहुंची टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोक गीत प्रतियोगिता में जीआईसी डांग कड़ाकोट प्रथम, मलेथा द्वितीय व जीआईसी कीर्तिनगर की टीम तृतीय स्थान पर रही। माधो सिंह भंडारी के ऐतिहासिक नाटक का मंचन कर मढ़ी ने पहला और नौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में गढ़वाली संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य प्रतियोगिता में जाखणी प्रथम, जीआईसी कीर्तिनगर द्वितीय व मंगसू की टीम तृतीय रही। समापन पर मुख्य अतिथियों, खंड विकास अधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सकलानी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल सिंह असवाल व केशवानंद बहुगुणा के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में राजेंद्र सिंह पंवार, प्रवीन कुमार, गोपाल सिंह नेगी आदि शामिल थे।