फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरए के अध्यक्ष ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश नियमन प्राधिकरण (एआरए) के अध्यक्ष जेपी डांगे और संयुक्त सचिव एसके महाजन ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया सहित भौतिक और मानव संसाधनों की जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग पौने 10 बजे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत को दूरभाष पर सूचना मिली कि एआरए के अध्यक्ष, सदस्य कॉलेज और बेस अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। इसके बाद प्राचार्य ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कॉलेज/बेस अस्पताल पहुंचने को कहा। लगभग साढ़े 10 बजे एआरए के अध्यक्ष डांगे और संयुक्त सचिव महाजन बेस अस्पताल पहुंचे। यहां कुछ देर निरीक्षण के पश्चात वह मेडिकल कॉलेज चले गए। यहां उन्होंने फोरेसिंक मेडिसिन और एनॉटमी विभागों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात प्राचार्य कक्ष में कॉलेज से संबंधित जानकारी ली। अध्यक्ष ने कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया, सीट, फैकल्टी, मैन पावर, ढांचागत सुविधा, उपकरण, ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन, प्रयोगशाला जांच और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
प्राचार्य प्रो. रावत ने कॉलेज के समस्त ढांचागत सुविधाओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संस्थान में एमबीबीएस और पीजी की कक्षाएं चल रही हैं। पूर्व में कॉलेज मेें एमबीबीएस की 100 सीट निर्धारित की थी। अब बढ़कर 150 हो गई हैं। विभिन्न विभागों में पीजी स्तर पर एमएस/एमडी और डिप्लोमा कोर्स चल रहे हैं। डीएनबी कोर्स भी शुरू होने की उम्मीद है। पैरामेडिकल कोर्स भी संचालित हो रहे हैं। इस अवसर पर बेस अस्पताल के एमएस प्रो. केपी सिंह, बायोकैमेस्ट्री के एचओडी डॉ. कैलाश गैरोला व पैथोलॉजी के एसोसिएट प्रो. पवन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें