फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेथा में विस्फोटकों के प्रयोग पर ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
कीर्तिनगर तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते मलेथा के लोग - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
मलेथा गांव के ग्रामीणों ने रेलवे सुरंग निर्माण के लिए भारी मात्रा में विस्फोट करने पर आक्रोश जताते हुए एसडीएम कार्यालय के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए विस्फोटक सामग्री के प्रयोग नियंत्रण न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को मलेथा गांव के ग्रामीण ग्राम प्रधान अंकित कुमार के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय कीर्तिनगर पहुंचे। यहां उन्होंने आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) और प्रशासन की भूमिका पर आक्रोश जताया। एसडीएम से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों मलेथा गांव के नीचे सुरंग खोदाई का काम चल रहा है। इसके लिए भारी विस्फोटकों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे भवनों की दीवारों और छतों में दरारें पड़ गई है। विस्फोटों से लोग सहमे हुए हैं। वह रात को ठीक ढंग से सो भी नहीं पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में भी ग्रामीणों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसको गंभीरता से नहीं लिया गया। अभी कार्यदायी संस्था अनियंत्रित तरीके से विस्फोट कर रही है। तनुजा, कलावती देवी, अनिल भट्ट, प्रमोद भट्ट, मोहन लाल, सोहन लाल, विनोद, यशोदा रावत, सुदामा देवी, गणेशी, रोशनी, रामेश्वरी, भारती, मधू, रजनी, सत्यनारायण एवं हर्षी देवी ने बताया कि उनके घरों में दरार पड़ गई हैं। उन्होंने जान-माल की सुरक्षा हेतु सुरंग खोदाई के लिए भारी विस्फोट न करने की मांग की। कहा कि यदि विस्फोट होते रहेंगे, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें