कोटद्वार। पुलिस ने बृहस्पतिवार को 17 गोवंश के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों को गोवंश संरक्षण अधिनियम ओर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दो सप्ताह पहले भी पुलिस ने इसी मार्ग पर 21 गोवंश के साथ तीन तस्कर दबोचे थे।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालन के रास्ते गोवंश लाए जा रहे हैं। कलालघाटी चौकी प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी। रात करीब ढाई बजे पुलिस ने मालन नदी की तरफ से कुछ लोगों को गोवंश के साथ आते हुए देखा। सतीमठ के पास पुलिस ने उनको घेर लिया। उनके साथ के दो तस्कर भागने में कामयाब हो गए जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े अए आरोपियों की पहचान साबिद पुत्र लतीफ, सरीफ पुत्र रफीक, याकूब पुत्र नवी बक्स के रूप में हुई है। तीनों जलालाबाद नजीबाबाद के निवासी हैं। पकड़े गए आरोपियों ने भागने वाले साथियों के नाम फरमान पुत्र अकबर और साकिर पुत्र कालू निवासी जलालाबाद बताया है। उन्होंने गोवंश को पौखाल-कांडाखाल क्षेत्र से लाने की बात कही है। संतोष कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों को भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। गोवंश पड़ने वालों में एसएसआई डीएस असवाल, एसआई विनोद कुमार व अनिल कुमार, कांस्टेबल राकेश गुसाईं, कमलेश और सजन सिंह आदि शामिल थे।