फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरन ने जीती स्वरचित कविता प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में स्वरचित कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से जलियावाला बाग शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में आयोजित स्वरचित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो. जीके पांडेय ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं में रचनाशीलता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय कदम है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता भ्रष्टाचार, समाज में महिलाओं की स्थिति, छात्र जीवन, समय के महत्व स्वरचित कविताएं मार्मिक अंदाज में प्रस्तुति किया। प्रतियोगिता में एमए हिंदी की छात्रा किरन ने प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष के अंकित निराला द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष के दिव्यांशु वैभव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. जीके पांडेय व डा. राजेश्वरी चौधरी निर्णायक रहे। प्रतियोगिता का संचालन भारती जोशी ने किया। इस अवसर पर संदीप कुमार, कुलदीप रमोला, शिवानी, पूजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें