पौड़ी। जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर जिले में डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से राशनकार्ड सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत तक 3,136 राशनकार्ड एवं 14,228 यूनिट अपात्र पाए गए। इनके निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ताकि पात्रों को संबंधित योजना का लाभ मिल सके।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा ने बताया कि योजनावार विवरण के अनुसार अंत्योदय अन्न योजना में 199 कार्ड एवं 883 यूनिट, प्राथमिक परिवार योजना में 1,259 कार्ड एवं 6,604 यूनिट और राज्य खाद्य योजना में 1,678 कार्ड एवं 6,741 यूनिट अपात्र पाए गए। इस दौरान जिले में 3,136 कार्ड और 14,228 यूनिट की पहचान की गई। बताया कि खाद्य योजनाओं का लाभ केवल गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपात्र व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और डोर-टू-डोर सत्यापन पारदर्शिता से कराया गया है। संवाद