पौड़ी। एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में जीते एनएसयूआई के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया।
रविवार को कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई से अध्यक्ष पद पर जीते चिराग गुसाईं, उपाध्यक्ष पद पर मानसी डंगवाल, विवि प्रतिनिधि पद पर अखिल रावत, सचिव पद पर हर्षवर्धन, सहसचिव पद पर दीपांजल टम्टा और छात्रा प्रतिनिधि पद पर दुर्गा खंकरियाल और पूनम बुटोला को सम्मानित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेश भंडारी ने सभी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं की भी भूमिका अहम रहेगी। लिहाजा एनएसयूआई जैसे अनुसांगिक संगठन भी अपनी भूमिका निभाएंगे और कांग्रेस को मजबूती से जिताने का काम करेंगे। इस मौके पर आस्कर रावत, मुकुल कुमार, अमन नेगी, आयुष थपलियाल, अमन नेगी, उपेंद्र रावत और यशोदा नेगी आदि शामिल रहे। संवाद