थलीसैण तहसील डुमडीकोट में क्षतिग्रस्त बूंगीधार-नागचुलाखाल मोटर मार्ग।
- फोटो : PAURI
जिले की तहसील थलीसैण के चौथान पट्टी में भारी बारिश से डडोली मल्ली गांव में दो डाट पुलिया, दो घराट बह गए हैं। बूंगीधार-नागचुला खाल मोटर मार्ग डुमडीकोट के समीप क्षतिग्रस्त हो गया है। जिले में एक राज्य मार्ग सहित 25 मोटर मार्गों पर यातायात ठप हो गया है।
तहसीलदार थलीसैण राजेंद्र प्रसाद ममर्गाइं ने बताया कि मंगलवार से लगातार हो रही बारिश के चलते चौथान पट्टी स्थित डडोली गांव के गदेरे में मलबा व पानी अधिक आने से कई खेतों के साथ ही दो डाट पुलिया, दो घराट भी बह गए हैं।