गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र-छात्राओं के लिए टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन विषय पर मोटिवेशनल व्याख्यानमाला आयोजित की गई, जिसमें विवि के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया।
बुधवार चतुर्थ मोटिवेशनल व्याख्यान माला के अवसर पर बिजनेस हैड जेटफ्लिीट दिल्ली एवं सचिव एलुमनाई एसोसिएशन गढ़वाल विवि श्रीनगर के महिपाल सिंह रावत ने कहा कि जीवन के उद्देयों को स्पष्ट करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। आईआईटी दिल्ली व एनर्जी स्पेशलिस्ट डा. ईशान पुरोहित ने छात्रों को सही विषय के चयन की सलाह दी। वेबिनार व्याख्यानमाला के संयोजक डा. राकेश नेगी ने कहा कि हमारा लक्ष्य विवि में अध्ययनरत छात्र-छात्रा को आदर्श नागरिक और सफल इंसान बनाने का है। इस मौके पर डा. मनीष उनियाल, डा. जगमोहन नेगी, डा. नरेश कुमार, डा. रीना आर्य, डा. देव कृष्ण थपलियाल आदि मौजूद थे। संचालन राधिका नेगी ने किया।