फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपाणा-धारी मोटर मार्ग का 25 मीटर हिस्सा ध्वस्त

विज्ञापन
कीर्तिनगर ब्लाक के सुपाणा-धारी के बीच ध्वस्त हुआ मोटर मार्ग - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर के विभिन्न क्षेत्रों के आधा दर्जन मोटर मार्गों पर मलबा आने और पुश्ते ढहने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है, जबकि सुपाणा-धारी मोटर मार्ग का करीब 25 मीटर हिस्सा टूट कर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील में समा गया है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर के सहायक अभियंता हेमंत नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र को धारी देवी मंदिर और धारी गांव व चौरास क्षेत्र को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का करीब 25 मीटर भाग टूट कर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील में समा गया है, जिससे मार्ग पर पैदल चलने लायक जगह नही बची है। वही झिनझिनीसैंण-जखेड़ मोटर मार्ग पर स्कपर बह गया है, जबकि कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने से वाहनों की आवाजाही बंद है। इसके अलावा कपरोली, सिल्काखाल-गोनी, मलेथा व बडोन मोटर मार्गों पर भी भारी मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें