फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1660 अभ्यर्थियों ने दी सीडीएस-एनडीए परीक्षा

विज्ञापन
जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से एनडीए की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
रविवार को यहां पहली बार यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की ओर से सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) और एनडीए (नेशनल डिफेंस सर्विसेज) परीक्षा संपन्न हुई। 15 केंद्रों में 1,660 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 2,984 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 1,324 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं 63 बालिकाओं ने सीडीएस परीक्षा दी।
विज्ञापन

रविवार को भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी बनने के लिए परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सीडीएस के लिए गढ़वाल विवि के बिड़ला एवं चौरास परिसर में 3 व एनडीए परीक्षा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीडीएस परीक्षा में 704 और एनडीए परीक्षा के लिए 2,280 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। सीडीएस परीक्षा तीन पालियों और एनडीए/एनए परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। बिड़ला परिसर और चौरास परिसर में 362 अभ्यर्थी सीडीएस परीक्षा में सम्मिलित हुए। 342 अनुपस्थित रहे। वहीं एसपी मेमोरियल बीएड कॉलेज भक्तियाना, एनआईटी उत्तराखंड, राजकीय पॉलीटेक्निक, केंद्रीय विद्यालय, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, जीजीआईसी, जीआईसी, भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल घसिया महादेव, सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट और राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 1,298 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 982 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रभारी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, यूपीएससी के उपसचिव रविश जॉय व एसडीएम अजयवीर सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर गढ़वाल विवि के यूपीएससी परीक्षा नोडल अधिकारी प्रो. एमएम सेमवाल, परीक्षा केंद्र सुपरवाइजर प्रो. वीसी शर्मा, प्रो. एमएस रावत व प्रो. एमसी सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें