फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरपूर पट्टी के 15 बूथों पर हुआ 52 फसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। विकासखंड के नरेंद्रनगर विधानसभा स्थित बूथों पर भी लोकसभा चुनाव को लेकर ग्रामीणों में अधिक उत्साह नहीं दिखा। भरपूर पट्टी के 15 बूथों पर करीब 52 फीसदी मतदान हुआ। यहां 3717 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के दूरस्थ बोर गांव में 130 मतदाताओं में से 94 ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि मोटरमार्ग से 6 किमी. दूर बोंठगांव के 756 मतदाताओं वाले बूथ पर मात्र 332 लोग ही वोट देने पहुंचे। भरपूरगढ के 300 मतदाताओं में से 177 ने ही वोट डाले। राजमार्ग से सटे बूथ सौड़पाणी में 287, बछेलीखाल में 311, पंतगाव में 101, गगवाड़ी में 154 मत पड़े। 620 मतदाताओ वाले बमाणा बूथ पर महज 271 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि कुर्न में 700 में से 438 किरोड बूथ पर भी 700 मतदाताओं में से 300 लोगों ने वोट डाले। इसके अलावा सिमसाड़ा में 328 दनाड़ा में 361 खरसाड़ी में 129 मांडा में 109 गगवाडी में 154, दनसाडा गांव में एक युवक की अचानक मौत के बावजूद 450 में से 327 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें