श्रीनगर। गढ़वाल विवि के लोककला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र की ओर से 17 से 21 अप्रैल तक जश्न-ए-बचपन नाट्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर आयोजकों की ओर से शहर के विभिन्न स्कूलों में रंगमंचीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
लोककला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र जश्न-ए-बचन नाट्य महोत्सव की तैयारियों को लेकर शहर के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को रंगमंच, संगीत एवं क्राफ्ट का प्रशिक्षण दे रहे है। इसके बाद सभी विद्यालयों की ओर से एक-एक नाटक तैयार किया जाना है। नाटक का मंचन 17 से 21 अप्रैल तक गढ़वाल विवि के कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र चौरास परिसर के प्रेक्षागृह में किया जाएगा। इसके लिए छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक एवं संगीतकार संजय पांडे, अजीत पंवार व कूलीन जोशी भी विद्यालयों में जाकर छात्रों को रंगमंच की बारीकियों की जानकारी दे रहे है। शिक्षक संजय पांडे ने बताया कि अभी तक शहर के करीब एक दर्जन विद्यालयों के छात्रों को कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया है, जिसमें एमए चतुर्थ सेमेस्टर के रंगमंच के छात्र आशुतोष द्विवेदी, गंगा, कूमारी, धपल रस्तोगी, गोपाला कृष्णा, वीरेंद्र कुमार, मधुसूदन पांडे, तितिक्षा, महफूज आलम व निशांत ठाकुर आदि छात्रों को रंगमंच की जानकारियां दे रहे है।