फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में आज से 24 घंटे होंगे पैथोलॉजी टेस्ट

Sun, 03 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पैथोलॉजी टेस्ट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल समेत प्रदेश के कई अन्य सरकारी अस्पतालों में आज से पैथोलॉजी समेत कई जांचें 24 घंटे हो सकेंगी। भर्ती मरीजों और इमरजेंसी मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। एनएचएम के तहत यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक जांचें होती हैं। ओपीडी के साथ ही भर्ती और इमरजेंसी के मरीजों की जांच भी इसी अवधि में की जाती है। 

कई बार भर्ती और इमरजेंसी मरीजों को तत्काल टेस्ट की जरूरत होती है, लेकिन सुविधा ना होने के चलते उन्हें प्राइवेट लैब में टेस्ट कराने पड़ते हैं। ऐसे मरीजों को एनएचएम की इस योजना से खासा फायदा मिलेगा। भर्ती और इमरजेंसी के मरीज 24 घंटे अपनी जांच करवा सकेंगे। इसके तहत एक्सरे, माइक्रोबायलॉजी और पैथोलॉजी जांचें होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अस्पतालों में मिलेगी सुविधा
-राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल
-कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून
-बेस अस्पताल, हल्द्वानी
-मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
-मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर गढ़वाल
-बेस चिकित्सालय, रूड़की
-जिला अस्पताल, हरिद्वार

24 घंटे जांच की सुविधा आज से लागू हो जाएगी। शरुआत में व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
-डा. प्रदीप भारती गुप्ता, प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें