फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में यात्री 'बंपर' लेकिन स्टॉफ कम

Wed, 06 Apr 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : consepet photo
विज्ञापन
दून रेलवे स्टेशन से रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन रेलवे यहां पर काउंटर की संख्या बढ़ाना तो दूर काउंटर की जो पूर्व निर्धारित व्यवस्था थी, उसका भी सही से पालन नहीं कर रहा है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं। रिजर्वेशन के छह में से सिर्फ चार काउंटर ही खुले हैं।
विज्ञापन


दून में रिजर्वेशन व्यवस्था बनाने के लिए रेलवे ने पूर्व में कर्मचारियों का जो ड्यूटी रोस्टर बनाया था, उसका बिल्कुल पालन नहीं हो पा रहा है। दून स्टेशन पर सात काउंटर बनाए थें। इनमें पांच काउंटर रिजर्वेशन के थे।

रिजर्वेशन काउंटर से लगा एक काउंटर टिकट इनक्वायरी के लिए और दूसरा मुख्य प्रवेश द्वार के समीप के काउंटर से ट्रेनों की आवागमन और रूट के बारे में जानकारी देने की व्यवस्था थी। 
विज्ञापन


जिनका ट्रांसफर हुआ उनकी जगह कोई नहीं आया
पिछले कुछ साल से यहां लगातार कर्मचारियों की संख्या में कमी होती रही। जिनका ट्रांसफर हुआ उनकी जगह कोई नहीं आया। अभी एक कर्मचारी को बदला तो समस्या और बढ़ गई। इसके चलते एक टिकट इनक्वायरी और एक रिजर्वेशन का काउंटर बंद कर दिया गया। 

टिकट इनक्वायरी का भार भी रिजर्वेशन काउंटर पर आने से परेशानी बढ़ गई। इस वजह से यहां अक्सर टिकट लेने के लिए लंबी लाइन लगी रहती है और कर्मचारियों, यात्रियों में विवाद की शिकायत भी रहती हैं।

मांग करने के बावजूद नहीं बढ़ी संख्या
नारदर्न रेलवे मैंस यूनियन के ब्रांच सेक्रेटरी उग्रसेन सिंह ने बताया कि लगातार मांग करने के बावजूद मुरादाबाद रेल मंडल कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ा रहा है। 

इससे लाइन में घंटों खड़े होने से जहां यात्री परेशान रहते हैं, वहीं कई बार हंगामे की वजह से कर्मचारियों को असहज स्थिति से जूझना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें