दैवीय आपदा में सरकार अब तक मात्र 580 लोगों को ही मृतक मान रही है, लेकिन अकेले केदार घाटी के 85 गांवों के 600 से अधिक लोग आपदा के दिन से ही लापता हैं। ये सभी लोग केदारघाटी क्षेत्र में काम करने गए थे।
आरएसएस की टीम ने घाटी के 85 गांवों में घर-घर जाकर प्रभावित परिवारों से बातचीत के आधार पर प्रत्येक गांव के मृतकों की संख्यावार सूची तैयार की है।
आरएसएस के प्रांत बौद्धिक प्रमुख व उत्तरांचल उत्धान परिषद के अध्यक्ष भजन सिंह खत्री ने बताया कि आरएसएस ने नारायणकोटी (गुप्तकाशी) में रूद्रपयाग जिले के लिए राहत शिविर का बेस केंप बनाया है।
यहा से 19 जून से ही प्रतिदिन 30-35 कार्यकर्ताओं की टीम प्रतिदिन प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए जा रही है। तथा प्रत्येक प्रभावित परिवार से बात चीत कर रही है। उन्होंने बताया कि हमने केदारघाटी के 85 गांवों में अब तक प्रभावित लोगों से बातचीत के आधार पर मृतकों की एक सूची तैयार की है। इस सूची में 611 लोग हैं।
गांव का नाम मृतक गांव का नाम मृतक त्रियुगी नारायण-तोषी 20 ब्यूखी 7 रामपुर-सीतापुर 4 उनियाणा 3 वड़ासू 23 गौण्डार 5 खाट 3 बुरूआ 3 खड़िया 4 फाफंज 1 धानी 5 डुंगर भटवाड़ी 2 कोरखी-व्यूंरा 4 कुणजेठी 20 त्यूड़ी 4 कालीमठ 48 खुमेरा 9 नागजगई 9 बणसू 6 फेगू 3 देवर 8 बरम्वाड़ी-तिनसोली 3 नाला 2 रांसी 2 नारायणकोटी 2 क्यार्कवरसूड़ी 4 गढ़तरा 4 कूड़ी 1 भैंसारी-सेमी 2 किमाणा 1 लंबगौण्डी 25 डोभा 3 देवली-मणिग्राम 54 किरोड़ा 2 ल्वाणी-सल्या 21 जखोली 4 फली-फसाल-सिंगोली 6 सोंगना 1 तुलंगा 20 डांगी 1 बड़ेथ 2 उछोला 2 ल्वारा 11 भनाल गांव 3 पेंज-किमाणा 26 खोड़ 5 बेडुला 18 स्थूर 1 जग्गी 2 जामू 4 बस्टी 2 सौंराखाल 2 दिल्मी-स्यारी 10 पलद्वाड़ी 3 उषाड़ा 2 रॉऊलेक 6 हुडू-बंगराली 3 गडगू (मनसू) 6 करोखी 4 गेड(मनसू) 1 जगपुड़ा 3 गिरिया 2 मक्कूमठ 3 रूद्रपुर 10 भीरी 5 अन्द्रवाड़ी 1 उथिण्ड 1 नैनी-पोण्डार 1 चौण्डा 1 वीरों देवल 5 धरसाल 3 डालसिंगी 6 पठाली 8 अरखुण्ड 1 कोटमा 30 चंद्रापुरी 1 जालमल्ला 17 जखनोली 2 जालतल्ला 20 कुरछोला टाट 1 चौमासी 12 वस्टा-पाठ्यू 1 चिलौण्ड 15 कुल 611 इस दल में भजन सिंह खत्री, सत्येद्र राजेश थपलियाल, देवेंद्र, देव प्रकाश सेमवाल सहित अल्मोड़ा, देहरादून नैनीताल, देवप्रयाग के कार्यकर्ता मौजूद थे।