उत्तराखंड के लालकुआं में एक युवक ने शिक्षिका की फोटो को एडिट कर उसे अश्लील बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया।
सोशल नेटवर्किंग साइट पर पड़े फोटो पर कई लोगों के कमेंट आने के बाद जब शिक्षिका को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
साइबर क्राइम से जुड़े इस मामले में पुलिस ने फेसबुक पर फोटो टैग करने वाली आईडी के आधार पर एक युवक को शनिवार को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
कोतवाल आरके फर्स्वाण ने बताया कि दो महीने पहले एक शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसका फोटो एक युवक ने एडिट कर अश्लील बनाकर फेसबुक में शेयर कर दिया है।
शिक्षिका की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस पिछले करीब एक महीने से मामले की छानबीन कर रही थी।
इंटरनेट से जुड़े से अपराध की तहत तक पहुंचना चुनौती बना हुआ था, लेकिन शनिवार को एक युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस यह मान रही है कि इससे मामले का खुलासा होगा।