गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अनिवार्य वोटिंग और राइट टू रिजेक्ट समेत अन्य चुनाव सुधारों की पैरवी की। उन्होंने कहा कि इन उपायों से अच्छे लोग राजनीति में आएंगे।
यंग इंडियन लीडर कॉन्क्लेव में बोलते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार स्थानीय निकायों के चुनाव में अनिवार्य वोटिंग पर बिल लेकर आई है जोकि राइट टू रिजेक्ट का हक भी देता है लेकिन दुर्भाग्य से हमारी राज्यपाल ने बिल को मंजूरी नहीं दी।
उन्होंने कहा कि अनिवार्य वोटिंग और राइट टू रिजेक्ट जैसे चुनाव सुधार राजनीति में अच्छे लोगों को लाने के लिए जरूरी हैं।
150 यंग प्रोफेशनल्स को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि मौजूदा समय में मतदाताओं को पार्टी द्वारा चुने गए उम्मीदवारों को चुनना पड़ता है
लेकिन राइट टू रिजेक्ट मिलने से मतदाता सभी उम्मीदवारों को खारिज कर सकते हैं। रिजेक्ट होने के डर से राजनीतिक दल अच्छे लोगों को टिकट देंगी।