फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंग बॉयज क्रिकेट एकेडमी ने हल्द्वानी क्रिकेटर्स बी को 99 रन से हराया

विज्ञापन
यंग बॉयज क्रिकेट एकेडमी और हल्द्वानी क्रिकेटर्स बी की टीम। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। जीएनजी क्रिकेट एरिना कमलवागांजा मैदान में प्रतियोगिता के लीग मैच में यंग बॉयज क्रिकेट एकेडमी ने हल्द्वानी क्रिकेटर्स बी को 99 रन से हराया। मैच में यंग ब्वॉयज के कप्तान विवेक और मयंक ने अर्द्ध शतक लगाए।
विज्ञापन

जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मैच में यंग ब्वॉयज क्रिकेट एकेडमी हल्द्वानी और हल्द्वानी क्रिकेटर्स बी के मध्य हुए मैच में यंग ब्वॉयज ने पहले खेलते हुए कप्तान विवेक की 58 और मयंक की 51 रनों की पारी की बदौलत 196 रन बनाए। हल्द्वानी क्रिकेटर्स के लिए गौरव अधिकारी ने तीन जबकि मनीष और सुजान ने दो- दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी क्रिकेटर्स की पूरी टीम 27 ओवर में 97 रन बनाकर ढेर हो गई और 99 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। टीम के लिए मनीष कुमार ने 49 रन बनाए। यंग बॉयज के लिए करन जोशी और चारू जोशी ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि कमल ने दो विकेट झटके। शहर के प्रमुख व्यवसायी कौशल चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै , किशन अनेरिया, विशाल नेगी, अमर पाल, दिग्विजय कनवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें