दरअसल वैलोड्रम में साइकिलिंग इवेंट के लिए सवा लाख से 8 लाख रुपये तक की साइकिल का इस्तेमाल होता है। वहीं उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने भी साइकिल नहीं दे पाने की बात कही । इसलिए खिलाड़ी को कम से कम सवा लाख की साइकिल खरीदनी होगी, इसके बाद ही वह प्रतिभाग कर सकेंगे।
वेलोड्रम की साइकिल यूं होती है अलग
- साइकिल का वजन साढ़े 5 से 8 किलो होता है, जबकि माउंटेन बाइकिंग की साइकिल का वजन 10 से 12 किलो तक होता है।
- वैलोड्रम की साइकिल के व्हील फिक्स होते हैं, जबकि अन्य साइकिल के व्हील एडजस्टेबल होते हैं।
- वैलोड्रम की साइकिल में डिस्क व्हील।
- हवा को काटने के लिए कार्बन फ्रेम की व्हील लगती है। टूर्नामेंट में एलॉय व्हील अलग होता है और प्रैक्टिस में अलग।
- वैलोड्रम में यूज होने वाली साइकिल की कीमत सवा लाख रुपये से 8 लाख रुपये होती है। खिलाड़ी को खुद ही अपनी साइकिल का इंतजाम करना होता है। ओलंपिक संघ खिलाड़ियों को रोलर उपलब्ध कराएगा, ताकि वार्मअप कर सकें।
वहीं साइकिल के संबंध में खेल विभाग और शासन को पत्र लिखकर खिलाड़ियों को साइकिल दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। -डीके सिंह, महासचिव, उत्तराखंड ओलंपिक संघ