फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलएम ओवर ऑल चैंपियन, नैनी वैली स्कूल रनरअप

Tue, 02 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगा कल्चर एसोसिएशन ऑफ  नैनीताल एवं उत्तराखंड योगा कल्चर एसोसिएशन के तत्वावधान में बीएलएम एकेडमी के संस्थापक स्व. वेद प्रकाश गुप्ता की स्मृति में जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप हुई।
विज्ञापन


मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला और बीएलएम के प्रबंधक साकेत अग्रवाल, उत्तराखंड योगा कल्चर एसोसिएशन के महासचिव हेमंत कुमार जोशी, भाजपा नेता जितेंद्र मेहता ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

प्रतियोगिता में बीएलएम एकेडमी ओवर ऑल चैंपियन एवं नैनी वैली पब्लिक स्कूल रनरअप रहा। छात्रों ने कठिन योगासनों के साथ प्रदर्शन किया। पांडाल में दर्शक झूम उठे। मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि ऐसे आयोजन से हमें जाति धर्म, संप्रदायों की भावनाओं से ऊपर उठाकर मिल जुलकर रहने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन


 महासचिव हेमंत कुमार जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में बीएलएम एकेडमी, बिड़ला, केवीएम, नैनी वैली, आनंदा एकेडमी, महर्षि विद्या मंदिर, चिल्ड्रन एकेडमी, गुरुकुल इंटरनेशनल, एमबीपीजी, डीएसबी कैंपस से 250 से अधिक प्रतिभागियों ने कठिन योगासनों का प्रदर्शन किया।

बालक वर्ग में युगांत, सहज, आरुष, मानवेंद्र, प्रियांशु, उदित, शुभम, रणजीत, दीपक एवं हर्षित ने अपने वर्ग में स्वर्ण, वेदांत, सिद्धांत, आयुष, करन, तनुज, मनोज, शिवम, धीरज एवं ललित ने रजत और ओम, हर्षवर्धन, उदय, हार्दिक, चंद्रेश, संदीप, अजीत एवं कुलदीप ने कांस्य पदक जीता।

बालिका वर्ग में खुशी, रिया, वैष्णवी, प्रियांशी, अर्चना, हर्षिता, इशू, पूजा, ज्योति, उमा ने स्वर्ण पदक जीता। रिदिमा, नियति, श्रेया,  सौम्या, गरिमा, अपराजिता, अंकिता, बीना, शहनाज, बबीता ने रजत और तनिष्का, नलिनी, भूमिका, खुशी, श्वेता, मनजोत, नेहा, अंजली, नेहा, रचना ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

योगा सीनियर में बीएलएम प्रथम, जूनियर में केवीएम स्कूल प्रथम और पेयर योगासन में गुरुकुल स्कूल प्रथम रहा। निर्णायक में ज्योति चुफाल, पूरन जोशी एवं विजय कपकोटी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें