फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर गन्ना सेंटर के पास सोमवार की सुबह यूपी रोडवेज की बस ने एक मजदूर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। एसटीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक को चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के माधोटांडा (पीलीभीत) के शैला कॉलोनी कालीनगर निवासी 55 वर्षीय निखिल मंडल छड़ायल में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे वह अपने साथियों इकबाल, बेटे नीलकंठ और दो अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए गन्ना सेंटर गया था। खड़िया फैक्ट्री के सड़क पार करते समय हल्द्वानी से रुद्रपुर की तरफ जा रही रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। साथियों ने निखिल को एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बस चालक के बारे में पता कर लिया गया है। निखिल के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। (माई सिटी रिपोर्टर)
गन्ना सेंटर पर पहले भी हो चुकी हैं मौतें
हल्द्वानी। गन्ना सेंटर पर तीन साल के अंदर छात्र सहित कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस ने इसे ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित नहीं किया है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें